सैराज बहुतुले ने बताया, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत से कहां हुई चूक

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारत के प्रदर्शन पर स्पिन गेंदबाजी कोच सैराज बहुतुले ने निराशा जताई। उनके मुताबिक, बल्लेबाजों को शुरुआत तो मिली, लेकिन कोई उसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाया। बहुुतेले ने कहा कि ऐसी पिच पर साझेदारियां बनाना बेहद अहम था और भारत इस मोर्चे पर बेहतर कर सकता था।
पहली पारी में न्यूजीलैंड ने 356 रन बनाए। इसके जवाब में भारत दिन का खेल खत्म होने तक 116 रन पर छह विकेट गंवा चुका था। बहुतेले ने गेंदबाजी की शुरुआत का भी आकलन किया। उन्होंने माना कि पहले सत्र में भारतीय गेंदबाजों की लाइन कुछ ज्यादा बाहर रही, जबकि पिच पर सीम मूवमेंट मौजूद था और उससे बल्लेबाजों के मन में संदेह पैदा किया जा सकता था।
बहुतेले के अनुसार, बाद में गेंदबाजों ने बेहतर क्षेत्रों में गेंद डालकर मौके बनाए और सुबह के सत्र में 110 रन के भीतर पांच विकेट लेना अच्छी बात थी। लेकिन उन मौकों को पकड़ने के लिए कैच लपकने जरूरी थे। उन्होंने कहा कि भारत हाथ आए अवसरों का फायदा नहीं उठा सका और इसका नुकसान हुआ।
आगे के खेल को लेकर बहुतेले ने उम्मीद बनाए रखी। उन्होंने कहा कि अभी तीन दिन बाकी हैं और मैच में कुछ भी संभव है। उनके मुताबिक, टीम को अपनी स्थिति का अंदाजा है और बल्लेबाजी का दिन खराब रहा, लेकिन अब आगे बेहतर साझेदारियां बनाने और मिले मौकों को भुनाने पर ध्यान देना होगा।
स्रोत ↗